Madhepura News: कांवरिया सेवा शिविर का किया ध्वजारोहण
मधेपुरा, जुलाई 22 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। बोल बम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 30 जुलाई से शुरू होने वाले मुक्त कांवरिया सेवा शिविर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। शिविर सेवा संचालन के लिए बोलबम सेवा समिति के द्वारा मंगलवार को शिविर स्थल पर धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार यादव मौजूद रहे। मालूम हो कि पुरैनी बोलबम सेवा समिति के द्वारा लगातार 24 वर्षों से सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ पर जिलेबिया मोड़ तिलक नगर में कांवरियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। सावन महीने तक लगाए जाने वाले सेवा शिविर में बोलबम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के दर्जन सदस्य दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं। शिविर में कांवरियों के ठहरने के लिए पंडाल, ठंडा और गर्म पानी, चाय, नींबू, शरबत, फल-फूल, नाश्ता व भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.