Madhepura News: कांवरिया के लिए सड़क मार्ग में सुरक्षा की मांग
मधेपुरा, अगस्त 5 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। सावन महीने में जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले कांवरिया के लिए सुरक्षा की मांग की गयी है। विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने प्रधान सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर कहा कि भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड स्थित महादेवपुर घाट से हजारों श्रद्धालु कांवर और डाक बम बनाकर जल उठते हैं और बाबा सिंहेश्वर नाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जल अर्पण करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि इस मार्ग में रहे सभी थाने को निर्देशित किया जाए कि वह रविवार की रात गश्ती करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को भी पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.