मधेपुरा, जुलाई 11 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। शहर के कर्पूरी- चौक और पूर्णिया गोला के बीच आरओबी निर्माण स्थल पर गड्ढे में तब्दलर सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों की परेशान कम होने की उम्मीद बनी है। जर्जर सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों की परेशानियों को हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। पुल निर्माण निगम ने गड्ढे में तब्दील सड़क को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। मालूम हो कि कर्पूरी चौक रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण शुरू होने के बाद से निर्माण स्थल के आसपास मेन रोड काफी संकरा हो गया है। काफी संकरी सड़क से लोग आवाजाही करते हैं। निर्माण कार्य के दौरान जगह - जगह गड्ढे किए जाने से आवाजाही करना काफी खतरनाक हो गयी है। बारिश का दौर शुरू होने के बाद गड्ढे में तब्दील सड़क पर...