Madhepura News: करंट लगने से अधेड़ की मौत
मधेपुरा, अगस्त 4 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा। थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महेश्वर मेहरा (55) भलुआही वार्ड 7 का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह पैदल घर से बाहर जा रहा था। घर से थोड़ी दूर चौराहे के समीप वह जमीन पर गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है। सीओ देवकृष्ण कामत ने बताया कि मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.