मधेपुरा, सितम्बर 23 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत के भ्रमरपुर टोला में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी। घर में कमरे के अंदर फंदे से महिला का शव मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया गया कि इटहरी पंचायत के भ्रमरपुर टोला वार्ड सात के गुड्डू कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (21) गत सोमवार की देर रात फंदा से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका अंशु चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पूर्वी पंचायत वार्ड छह के भवेश मंडल की पुत्री थी। गत छह जून को हिन्दू रीति- रिवाज के साथ शादी हुई थी। बताया गया कि मृतका के पति गुड्डू गत 15 सितंबर को मजदूरी करने प्रदेश चला गया। किसी व्यक्ति की सूचना पर मायके से दर्जनों लोग भ्रमरपुर टोला पहुंच कर आक्रोश जताय...