मधेपुरा, सितम्बर 29 -- Madhepura News: कुमारखंड। कुमारखंड थाना पुलिस ने रविवार शाम को एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान से काशीपुर मुरलीगंज जाने वाले रोड़ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर जांच किया तो उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस और 6 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड 13 निवासी राजा हीरो उर्फ राजा यादव के रूप में पहचान हुई। जिसे बरामद समानों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसआई मो मोईन व पुलिस बल के जवानों ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उक्त युवक को हथियार व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक राजा हीरो को न्यायिक हिरासत में ...