मधेपुरा, अगस्त 27 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। पुलिस ने मंगलवार को एसबीआई शाखा के एक कर्मी की बैग से चुराए गए रुपए बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि चौसा थाना क्षेत्र निवासी एसबीआई के कैशियर चंदन कुमार ने आवेदन देकर कहा था कि 19 अगस्त को एक लाख 16 हजार रुपए बैंक काउंटर के पीछे काले बैग में रखकर बैंक का काम करने लगे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बैग से रुपए निकाल लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोढा पुलिस के सहयोग से कटिहार जिले के जुराबगंज कोढा निवासी मनो यादव के घर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान घर की तलाशी ली गयी तो परिजनों ने एक लाख 16 हजार रुपए चोरी की बात स्वीकार की। मौके से मनो यादव फरार हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उक्त राशि कोर्ट की अनुमति के बाद आवेदक को स...