मधेपुरा, अगस्त 20 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोहटबाड़ी में बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 15 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।बच्चों को उल्टी, पेट दर्द सहित अन्य शिकायतें होने पर विद्यालय में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आनन-फानन में बीमार बच्चों को उनके परिजनों और विद्यालय के शिक्षकों की मदद से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी पीएचसी पहुंच गए। अस्पताल में बच्चों के पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने तत्काल उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया और आवश्यक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महिलाओं ने एमडीएम के विरोध में किया हंगामा पीए...