Madhepura News: एमडीएम खाने के बाद 70 बच्चे बीमार, अभिभावकों में आक्रोश
मधेपुरा, अगस्त 9 -- Madhepura News: गम्हरिया (मधेपुरा), एक प्रतिनिधि गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में बभनी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाहा में शनिवार को एमडीएम में खिचड़ी खाने के बाद करीब 70 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। 61 बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया। हालात में सुधार होने के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। खिचड़ी में छिपकली गिरना बच्चों के बीमार होने का कारण बताया जा रहा है। एमडीएम खाने से कई बच्चों के बीमारी होने से आक्रोशित अभिभावकों ने थोड़ी देर के लिए हंगामा भी किया।
घटना का विवरण बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाहा में शनिवार एमडीमए में बच्चों को खिचड़ी खिलाई गई। स्कूल में छुट्टी के बाद सभी बच्चे स्कूल चले गए। दिन के करीब दो बजे घर में कुछ बच्चों को पेट दर्द और चक्कर आने के शिकायत हुई। स्कूल से वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.