मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- Madhepura News: कुमारखंड। कुमारखंड पुलिस ने गुरुवार को रंगदारी मांगने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की रात छापामारी में लक्ष्मीपुर चंडीस्थान निवासी प्रशांत कुमार को रंगदारी मांगने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...