Madhepura News: एएनएम के निधन पर जतायी गहरी संवेदना
मधेपुरा, नवम्बर 10 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र चिकनोटवा में पदस्थापित एएनएम पूनम कुमारी (57) का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना जतायी है। बताया गया कि पूनम कुमारी पिछले 15 दिनों से बीमार चल रही थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने छुट्टी ली और अपने घर सीवान चली गई थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान 9 नवंबर की देर शाम उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.