मधेपुरा, जुलाई 4 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। तेज धूप के कारण सुबह से शाम तक लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर रहे । भीषण गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गयी है। पिछले कुछ दिनों से सुबह व शाम के समय ही ज्यादातर लोग घर से बाहर निकल पा रहे हैं। तल्ख मौसम के कारण लोग उल्टी, दस्त की चपेट में आने लगे हैं। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन करते देखे जा रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नींबू का शरबत, शिकंजी, इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से सुबह छह बजते ही सूर्य देव के तीखा तेवर द...