मधेपुरा, अक्टूबर 26 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पीपरा करौती पंचायत अंतर्गत केपीएन हाई स्कूल में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विभिन्न कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि इस घटना में स्कूल से 13 पंखे, एम्पलीफायर, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का सामान और विभागीय रिपोर्ट से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात की चोरी हुई है। घटना को लेकर स्कूल के एचएम नीलेश प्रसाद यादव ने थाना में आवेदन दिया है।आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की सुबह रात्रि प्रहरी लड्डू पासवान ने एचएम को स्कूल में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद एचएम स्कूल पहुंचे। वहां सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। कमरों के अंदर जाकर जांच करने पर कई सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया और ...