Madhepura News: आवास योजना की सूची सार्वजनिक करने की मांग
मधेपुरा, अगस्त 24 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत में पीएम आवास योजना को लेकर मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने वर्ष 2017 से 2026 तक लाभ पाने वाले लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। मुखिया अनिल ऋषिदेव, वार्ड सदस्य रंजना झा, विजय कुमार दास, सुनील कुमार, उपमुखिया निर्मला देवी, दशरथ दास एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ सहित जिला स्तर के अधिकारियों को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत में वर्ष 2017 से 2026 तक पीएम आवास योजना के तहत आवास सहायक द्वारा जितने लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभ दिया गया, इसकी पूरी सूची उपलब्ध करायी जाए। सूची सार्वजनिक होने से स्पष्ट होगा कि योजना का लाभ वास्तविक और पात्र लोगों को मिला है या नहीं। कहा गया कि आवास योजना में जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.