मधेपुरा, अगस्त 4 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड के बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर में रविवार की रात श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया। मंदिर परिसर में आयोजित जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नरेन्द्र नारायण यादव व महागठबंधन नेता ई. नवीन कुमार निषाद ने किया। महोत्सव में श्री यादव ने भगवान शिव के महिमा का बखान किया। कहा कि श्रावणी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने और भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और उनमें आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन की पहली सोमवारी पर सरस्वती शिशु वाटिका के बच्चो...