Madhepura News: आलमनगर बाजार से बाइक की चोरी
मधेपुरा, अगस्त 15 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता नगर पंचायत मुख्यालय स्थित बाजार से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति नगर पंचायत स्थित लदमा नहर वार्ड छह के श्रीवण मिस्त्री ने थाना में आवेदन देकर कहा कि दोपहर लगभग दो बजे आलमनगर बाजार स्थित स्टाईल बाजार में सामान खरीदने गया था। वे अपनी बाइक बीआर43एन0654 दुकान के सामने खड़ी कर दी। वापस लौटने पर उसकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.