Madhepura News: आरोपी के घर शव लेकर पहुंचे आक्रोशित परिजन, जमकर हंगामा और तोड़फोड़
मधेपुरा, अगस्त 13 -- Madhepura News: सिंहेश्रर। निज संवाददाता बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक अनुराग का शव जैसे ही लालपुर सरोपट्टी गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। गमगीन परिजनों का आक्रोश देखते ही देखते उग्र हो गया। परिजन और ग्रामीण शव को लेकर गांव के ही आरोपी प्रदीप के घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया।आक्रोशित लोगों ने प्रदीप के घर में तोड़फोड़ की। घर में रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया गया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि अनुराग की मौत के जिम्मेदार आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।घटना यह भी पढ़ें- छह माह पहले हुई थी अनुराग की लव मैरिज, अब घर में पसरा मातम को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.