Madhepura News: आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जगी उम्मीद
मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: बिहारीगंज निज प्रतिनिधि मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्यस्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से 1947 में स्थापित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय का सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्र में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में नई शुरुआत की उम्मीद जग गयी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में एलईडी स्क्रीन पर उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस प्रसारण को छात्र-अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ देखा। स्थानीय स्तर पर आयोजित समारोह का शुभारंभ बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ चंदन कुमार, एचएम मुकेश कुमार, समाजसेवी कन्हैया गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Munger News: सरस्वती विद्या निकेतन बना महावीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.