मधेपुरा, नवम्बर 2 -- Madhepura News: कुमारखंड, मधेपुरा। भतनी थाना क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित बेलहा वार्ड 4 में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे आग लगने से एक परिवार का घर और सारा सामान जल गया। बताया गया कि आग लगने से पीड़ित विजेन यादव को भारी क्षति हुई है। उधर, अग्नि पीड़ित परिवार विजेन यादव को रौता वार्ड 11 निवासी समाजसेवी मुकेश यादव ने अपने निजी कोष से 21 सौ रुपया नकद, राहत सामग्री कीट जिसमें साड़ी, तेल, नमक, दाल, चावल अन्य सामान पीड़ित परिवार के घर अपने छोटे भाई नीतीश कुमार के माध्यम से पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि अभी तक सरकारी स्तर या जनप्रतिनिधि द्वारा किसी तरह का आर्थिक मदद नहीं मिला । मौके पर मौजूद प्रमोद यादव, महादेव यादव, सुनील कुमार , कौशल यादव, नितेश यादव ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का सीओ से मांग की।

हिंदी हिन्दुस्...