मधेपुरा, सितम्बर 25 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। रामपुरलाही पंचायत के बरियाही वार्ड 11 में देर रात आग लगने निर्धन यादव का घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण चूल्हे से निकली चिंगारी बतायी जा रही है। पीड़ित निर्धन यादव ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चारों तरफ फैल गयी। जब तक ग्रामीण इकट्ठा होकर आग बुझाते तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। उसने बताया कि आग में 25 हजार रुपए नकद जल गए। यह पैसा वे 15 दिन पहले पटुआ (जूट) बेचकर कमाया था। इसके अलावा आग से घरेलु सामान और अनाज जलकर राख हो गया। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के हिसाब ...