मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बिजली व्यवस्था, पक्का भवन व अन्य जरूरी सुविधाएं सुदृढ़ नहीं रहने से बच्चें के अभिभावकों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर लाखों रुपए आवंटित करती है। लेकिन प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बुनियादी सुविधा से वंचित है। कई आंगनबाड़ी केंद्र सार्वजनिक भवन जैसे कला मंच, पुस्तकालय, विद्यालय भवन में संचालित हो रहा है। औराय पंचायत के खेरोह गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 पर बुनियादी सुविधा की कमी के बीच कला मंच पर पठन-पाठन हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बुनियादी सुविधा का अभाव ऐसी व्यव...