Madhepura News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: घैलाढ़ संवाद सूत्र महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गयी। इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। महिला पर्यवेक्षिका अल्का कुमारी और चांदनी कुमारी ने कई केंद्रों का निरीक्षण करते हुए गर्भवती महिलाओं को संतुलित भोजन, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन, स्वच्छता और प्रसव पूर्व जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध करायी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गर्भवती माताओं को पोषण व देखभाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.