मधेपुरा, अक्टूबर 29 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में दो दिनो से अर्नब चक्रवात की असर के कारण गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल और हल्की बारिश हुई है। बेमौसम बारिश होने से किसानो की चिंता बढ़ गई है। अगर तेज बारिश हुई तो धान की कटाई, आलू लगाने, मक्का के लिए तैयार खेत को प्रभावित कर सकती है। खासकर आलू लगाने वाले किसानो की चिंता बढ़ गई। किसान अभय यादव ने कहा कि हल्की बारिश से ज्यादा कुछ प्रभावित नहीं होगी। लेकिन अगर अधिक बारिश हुई तो धान की फसल को क्षति होगी। साथ हीं खेतो में नमी बढ़ जाएगी। जिससे रबि फसल की बुआई प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Katihar News: चक्रवाती असर से बदला मौसम, कटिहार में तीन दिन बारिश के आसार चक्रवात के कारण अचानक मौसम में हुए बदलाव से किसान सहित आमलोगों की परेशाना बढ़ गई है। आम जनजीवन अ...