Madhepura News: अपराध नियंत्रण के साथ लोगों का जीतें विश्वास
मधेपुरा, जुलाई 2 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। एसपी संदीप सिंह ने श्रीनगर थाना का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरतने और जनता की शिकायतों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेख, स्टेशन डायरी, माल खाना, शस्त्रागार, हाजत, आगंतुक पंजी एवं लंबित कांडों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार और तेजी लाने का निर्देश दिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन और गंभीर मामलों में त्वरित अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एसपी ने पांच थानों का किया निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.