मधेपुरा, जुलाई 22 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग प्रभावित इलाके में सोमवार की शाम अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उदाकिशुनगंज एसडीएम पंकज कुमार घोष व सीओ उदय कांत मिश्र सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान फुलौत के डाक बंगला चौक बिचली धार, अनूप नगर, नवटोलिया, बड़ी खाल सहित अलग-अलग जगहों पर बढ़ रहे जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि इलाके में जल स्तर की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि बढ़ रहे जलस्तर के कारण कुछ निचले इलाकों में पानी फैल रहा है। बाढ प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- पशुपालकों को सताने लगी चारा जुटाने की चिंता उन्होंने कहा की आवश्यकता होने पर संबंधित जगहों पर नाव का परिचालन श...