Madhepura News: अगैती फूलगोभी खेती पर किसान पाठशाला
मधेपुरा, जुलाई 26 -- Madhepura News: पुरैनी। गणेशपुर पंचायत के झंडापुर वासा में शनिवार को कृषि विभाग के द्वारा अगैती फूलगोभी खेती की बढ़ावा देने को लेकर चयनित किसानों के साथ पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी किसानों को फूल गोभी की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। बीटीएम संतोष कुमार ने बताया कि बीते दिनों फूलगोभी खेती की जानकारी के लिए गणेशपुर पंचायत के विभिन्न गांव से 25 किसानों का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि बेहतर नस्ल के अगैती फुलगोभी की खेती से कम खर्चे में बेहतर उपज के साथ अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। इस दिशा में कृषि विभाग के द्वारा लगातार प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.