मधेपुरा, अगस्त 24 -- Madhepura News: कुमारखंड। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शिवभक्ति का माहौल चरम पर है। प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और भगवान शिव के विशेष श्रृंगार की तैयारी चल रही है। वहीं बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी में जुटे हैं। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर कुमारखंड समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह है। कुमारखंड, रौता, रामनगर महेश, रहटा, बेलारी, बिशनपुर सुंदर, इसराइन कला, बैसाढ आदि पंचायत में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी आज , चरम पर भक्तों का उत...