नई दिल्ली, जुलाई 23 -- iPhone 17 Price Hike: Apple ने हाल ही में भारत समेत कई और देश में MacBook, iPad, HomePod और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके बाद अब iPhone 17 को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है। कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल दावों में कहा जा रहा है कि कंपनी iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर सकती है। अगर रिपोर्ट्स सही होती हैं तो कुछ मॉडल्स की कीमत 12,000 रुपए से लेकर उससे भी ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि, Apple ने अभी तक iPhone 17 की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, वह कुछ वायरल पोस्ट और रिपोर्ट्स पर बेस्ड है। ऐसे में अगर आप iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या अभी फोन खरीद लेना सही रहेगा या इंतजार करना चाहिए। यह भ...