नई दिल्ली, मार्च 20 -- समाज में जहां लोग हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव पैदा करते हैं, वहीं एक ऐसा मंदिर जहां पर एक मुस्लिम मां दुर्गा की पूजा-आराधना करता है। जी हां, ये मंदिर है राजस्थान के जोधपुर जिले के छोटे से गांव बागोरिया में, जहां पर सालों से एक मुस्लिम परिवार के लोग ही पुजारी के रूप में पूजा पाठ करते चले आ रहे। पहाड़ी पर बना ये छोटा सा प्राचीन मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। पाकिस्तान से आया था परिवार मंदिर के पुजारी ने बताया था कि उनकी 13 पुश्तें इस मंदिर में पुजारी का काम करती आ रही। पुजारी इस मंदिर में केवल मां दुर्गा की पूजा ही नहीं बल्कि सारे धार्मिक अनुष्ठानों को भी पूरा करते हैं। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ तहसील के छोटे से गांव बाघोरिया में ये मंदिर बना है। जो कि राजस्थान के कुछ सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में...