नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Lucky Zodiac Signs 11 August 2026: ग्रहों की स्थिति: मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में। चंद्रमा गुरु के नक्षत्र में हैं और गुरु के साथ संपर्क में हैं। यहां पर सूर्य और बुध भी वहां बैठे हैं, तो सूर्य के साथ चंद्रमा अस्त माने जाएंगे। बहुत पावरफुल नहीं हैं, लेकिन बड़े ही शुभ नक्षत्र में हैं। इसका जनमानस को लाभ होगा; खासकर घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे, लग्जरी में बढ़ोतरी होगी और चित्त में शांति आएगी। केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।मेष राशि: स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें, सीने में थोड़ा सा भारीपन रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापार आपका अच्छा चलेगा। निवेश थोड़ा रुक जाइए, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।वृ...