नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। मतगणना के दूसरे और अंतिम चक्र में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुशील कुमार को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उमेश द्विवेदी को कुल 12,508 मत मिले। उनकी जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर सपा प्रत्याशी व समर्थकों ने धांधली का आरोप लगा हंगामा किया। इससे लगभग दो घंटे परिणाम घोषित नहीं हो सका। विरोध शांत होने पर रात सवा दो बजे परिणाम घोषित किया गया। पहले चक्र से ही उमेश द्विवेदी ने बढ़त बना ली थी। पहले चक्र में उन्हें 7,189 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी सुशील कुमार 3,537 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह पहले चक्र में ही उमेश द्विवेदी...