नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Lucknow Weather Report: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का पांचवां लीग मैच खेला जाना है। मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आज अपने-अपने पहले-पहले मैच में भिड़ेंगी। अभी तक इन्हीं दो टीमों ने इस सीजन में कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में मैच मजेदार होने की पूरी संभावना है, लेकिन क्या बारिश आज IPL 2026 के LSG vs DC मैच का मजा किरकिरा करेगी? इसके बारे में जान लीजिए कि लखनऊ का मौसम आज कैसा रहने वाला है? लखनऊ में वैसे तो आज यानी एक अप्रैल 2026 की सुबह बारिश हुई है, लेकिन साढ़े 10 बजे के आसपास मौसम साफ था। हालांकि, थोड़े बहुत बादल जरूर थे, लेकिन कुछ घंटों में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। यहां तक कि मैच के टाइम पर भी मौसम के पूरी तरह साफ रहने की संभावना ह...