नई दिल्ली, अगस्त 17 -- राजधानी लखनऊ में इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। रविवार तड़के से शुरू हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और नाला सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। ड्रेनेज व्यवस्था फेल दिखाई दी और शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कई स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए, जबकि दुकानों व मकानों में लाखों का सामान खराब हो गया। नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम कागजों में नालों की सफाई कर करोड़ों रुपये खर्च दिखाता रहा, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व यूपी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के आपस में मिलने से राज्य में मानसून बेहद...