लखनऊ, फरवरी 18 -- मौसम के लगातार बदलते तेवर लोगों की सेहत के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात होते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। तापमान में इस तेजी से हो रहे बदलाव का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों में राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अचानक बदलते मौसम से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, इस बदलाव का असर गेहूं की पक रही फसल पर पड़ सकता है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से खेतों में फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 15.2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.