लखनऊ, फरवरी 6 -- मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में अगले 48 घंटों के दौरान तेज गति से हवा चलेगी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो गया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन दिख रहा है। वैसे हवा की रफ्तार तेज होने से लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में कोहरे से राहत की उम्मीद है। रात का तापमान गुरुवार को 11 रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह और शाम को ठंड परेशानी खड़ी कर सकती है। धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम से 30 किमी/घंटा की रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.