लखनऊ, फरवरी 19 -- उत्तरी और मध्य पाकिस्तान में स्थिर विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। सात राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी इसका असर पड़ना तय है। इससे हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। राजधानी लखनऊ में भी सुबह-शाम की ठंड रहेगी और दिन में धूप से मौसम साफ रहेगा। दिन-रात के पारे में मामूली गिरावट से हल्की सिहरन बनी हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। माना जा रहा है कि अल नीनो के असर से फरवरी गर्म बनी हुई है। 16 और 17 फरवरी को यह विक्षोभ जब आगे बढ़े तो इसकी दिशा ऐसी हो गई थी, जिससे मैदानी इलाकों पर असर पड़ता। लेकिन बाद में सेंट्रल और उत्तरी पाकिस्तान से आगे बढ़े विक्षोभ ने पूरे मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के बाद हल्की नमी भी मिल गई। पश्चिमी विक्षोभ आने से पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.