लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ में धूप के चलते ठंड का असर धीरे-धीरे घटने लगा है। हालांकि सुबह कई इलाकों में धुंध छाई रही लेकिन दिन में आसमान साफ रहा। धूप के चलते दिन और रात के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 23.2 और रात में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिन तक सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। बुधवार को सुबह एयरपोर्ट समेत आसपास के इलाके में कोहरा या धुंध होने की वजह से दृश्यता कम रही। सुबह करीब 8 बजे से आसमान साफ होने लगा और धूप निकलनी शुरू हुई। धूप की वजह से दिन में ठंड का असर कम हो जाएगा। वहीं रात में भी तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन तक सुबह कोहरा छाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.