नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Lucknow Pitch Report: आईपीएल के 2026 के सीजन का कारवां आज लखनऊ पहुंचने वाला है। अभी तक बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहटी और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले खेले गए हैं। दो मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं, जबकि एक मुकाबला लो स्कोरिंग और एक मुकाबला 160 प्लस रन वाला रहा है। लखनऊ में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? क्या बल्लेबाज रन बरसाएंगे या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? इसके बारे में आप जान लीजिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने आज दिल्ली कैपिटल्स होगी। दोनों का इस सीजन ये पहला-पहला मैच है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 9 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 12 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती...