लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: विस्तारित क्षेत्र के 88 गांवों में पेयजल व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट की फटकार के बाद नगर निगम प्रशासन अब बुनियादी सुविधाओं को लेकर सक्रिय हुआ है। लंबे समय से अंधेरे से जूझ रहे गांवों में अब करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है और कुछ कार्यों के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2019 में 88 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया था, लेकिन सात वर्ष बाद भी अधिकांश गांवों में शहरी सुविधाएं नहीं पहुंच सकीं। विशेष रूप से स्ट्रीट लाइटों के अभाव में शाम ढलते ही कई इलाके अंधेरे में डूब जाते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है。

जोन-3 और जोन-8 के गांवों पर रहेगा विशेष फोकस नई योजना के...