Lucknow News: 70 से ज्यादा बारात घर, सामुदायिक केंद्र और स्कूलों का होगा कायाकल्प
लखनऊ, जुलाई 29 -- Lucknow News: नगर निगम सीमा में शामिल किए गए 88 गांवों में अब विकास की नई शुरुआत होने जा रही है। इन गांवों में बने 70 से अधिक बारात घर, सामुदायिक केंद्र, स्कूल और अन्य सुविधा केंद्रों का व्यापक सुधार, विस्तार और सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर निगम ने ऐसे सभी भवनों और परिसरों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार कर ली है। अब इनके विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहर जैसी बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। -----
2019 में नगर निगम में शामिल हुए थे 88 गांव वर्ष 2019 में नगर निगम की सीमा का विस्तार किया गया था। इस दौरान 88 गांवों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया था। हालांकि इन गांवों में बने बारात घर, सामुदायिक केंद्र, स्कूल और अन्य सार्वजनिक भवन अब तक जिला पंचायत के अधीन संचालित होते रहे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.