लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: निगोहां के लालपुर गांव में बुधवार सुबह हाईवे किनारे खेत में बने करीब 70 फुट गहरे पुराने कुएं में गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने ग्रामीणों की मदद से छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। लालपुर निवासी शिवदर्शन के मुताबिक, उनके पिता सरदार (80) बुधवार सुबह 10 बजे घर से निकले थे। कुछ देर बाद पड़ोसी ने उनके कुएं में गिरने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कुएं के बाहर उनकी चप्पलें और लाठी पड़ी थी। अंदर झांक कर देखा तो पानी में गमछा उतराता दिखाई दिया। सूचना पर निगोहां पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। कुएं से पानी निकालने के लिए ट्रैक्टर और बोरवेल इंजन की मदद ली गई, ...