लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: साइबर जालसाज गिरोह की महिला ने माल एवेन्यू निवासी 67 वर्षीय मधुकर जेटली को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजकर पहले दोस्ती की। क्रिप्टो ट्रेडिंग निवेश में 70 फीसद मुनाफे का झांसा देकर 17.74 लाख रुपये निवेश कराए। 1.17 करोड़ रुपये मुनाफा दिखाया और फिर रकम ठग ली। ठगी का पता चलने पर वृद्ध ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक मधुकर जेटली ने तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर को फेसबुक पर अर्पिता शर्मा की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी। उन्होंने स्वीकार कर ली। इसके बाद अर्पिता ने बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली। उसने ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे के संबंध में बात की। नंबर शेयर होने पर युवती ने कहा कि क्वाइन डब्ल्यू में निवेश करने पर जितना भी मुनाफा होगा, उसका 30 प्रतिशत ट्रेडिंग संचालक और 70 प्रति...