लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: यूपी में 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी व 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि अगर ऐसा न हुआ तो दीपावली पंच महोत्सव लोग ढंग से नहीं मना सकेंगे।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह व महामंत्री प्रदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इन दोनों दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी व 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर कार्य दिवस होने से शिक्षकों व सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परिवार के साथ त्योहार मनाने में कठिनाई होगी। यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल धनतेरस के कारण बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट पिछली ...