लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाताशिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अक्तूबर के मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बजट जारी होने के बावजूद भी खातों में ऑनलाइन पैसा भेजने में कठिनाई आ रहा है। सबसे अधिक परेशानी 17 जिलों में है। राज्य परियोजना निदेशालय ने इस पर नाराजगी जताई है। करीब 55 हजार शिक्षामित्र व अनुदेशकों को अभी तक मानदेय नहीं मिला है।अपर राज्य परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने पत्र भेज कर 17 जिलों में मानदेय भुगतान की स्थिति अत्यंत कम होने पर नाराजगी जताई गई है। जिन जिलों में भुगतान में कठिनाई आ रही है, उनमें अमरोहा, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, एटा, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, झांसी, कासगंज, महोबा, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, संतकबीरनगर व सीतापुर शामिल है। पहले जिस पोर्टल से भुगतान होता था, अब उसकी जगह एसएनए स्प...