लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एकेटीयू की लाइब्रेरी की सदस्यता देश-विदेश के छात्र और शोधार्थी महज 500 रुपये सालाना शुल्क देकर ले सकते हैं। इस शुल्क में डिजिटल लाइब्रेरी के उपयोग, पुस्तकालय की पुस्तकों को पढ़ने और उन्हें जारी कराने की सुविधा शामिल है। यहां करीब 38 हजार ई-पुस्तकें, हजारों मुद्रित पुस्तकें और शोध पत्रिकाएं उपलब्ध हैं। पंजीकरण के बाद मिलेगा पहचान पत्र

लाइब्रेरी की सदस्यता और सुविधाएं शुल्क जमा करने के बाद सदस्यों का पंजीकरण किया जाता है। उन्हें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक पर आधारित कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से वे स्वयं पुस्तकें जारी और वापस कर सकते हैं। इसके लिए पुस्तकालय में स्वयं सेवा केंद्र भी बनाया गया है। डिजिटल संसाधनों की मदद से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ शोध के लि...