Lucknow News: 50 हजार लोगों के सामने आवाजाही का संकट, वैकल्पिक मार्ग गड्ढों में तब्दील
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी (ओवरब्रिज) के कारण सेतु निगम ने आसपास की 50 से अधिक कॉलोनी के लोगों के लिए महाराजापुरम से कनौसी रेलवे क्रासिंग तक 12 फीट चौड़ा कच्चा वैकल्पिक मार्ग बनाया था। लेकिन लगातार बारिश से यह 4 किलोमीटर लंबा रास्ता गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इसके कारण कारण लोगों की आवाजाही पर संकट आ गया है। केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग छह महीने से बंद है। इसी मार्ग से अब तक लोग आवाजाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, रामदासखेड़ा अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा छोड़करउसका रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे आसपास की 50 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को इसी बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पंडित खेड़ा स्थित सतविंदर कॉम्प्लेक्स में अरुण शुक्ला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.