लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: बीकेटी में बोरे में मिले प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार की हत्या में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, जबकि तीसरा आरोपी बाल अपचारी है, जिसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया। पुलिस का दावा है कि महज 50 हजार रुपए के लिए मुख्य आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर अरविंद की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ईंट, कंक्रीट के पत्थर, हथौड़ा आदि बरामद हुआ है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जरहरा निवासी अमन धीमान और उसके साथी रवि कुमार गौतम को किसान पथ के जंगल के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों के साथ ही घटना में शामिल 14 साल के बाल अपचारी को पकड़कर बाल संरक्षण गृह भेजा गया। आरोपी अमन धीमान के खिलाफ इंदिरा नगर और वजीरगंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं। बीकेटी इंस्पेक्टर संजय कुमार स...