लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: गोसाईंगंज। जमीन का विवाद सुलझाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले कानूनगो हरेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ललित यादव निवासी घुसकर मजरा हुसैनपुर ने बताया कि उनकी मां प्रेमलता के नाम घुसकर गांव में जमीन है। आरोप है कि कानूनगो ने प्रॉपर्टी डीलरों से मिलकर जमीन को विवादित करा दिया। पीड़ित के मुताबिक विवाद सुलझाने के नाम पर कानूनगो पहले 20 हजार रुपये ले चुके थे। इसके बाद एक लाख रुपये और मांग रहे थे। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम की योजना के तहत शनिवार को कानूनगो को अमेठी के मुंशीगंज स्थित एक खाद की दुकान पर बुलाया गया। जैसे ही पीड़ित ने उन्हें 50 हजार रुपये दिए, आसपास मौजूद टीम ने उन्हें दब...