लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: इंदिरानगर अमराई गांव में किराना व्यवासायी के घर में चोरी के विरोध पर परिवार पर जानलेवा हमले के आरोपी व 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दरबारी उर्फ ननकुन्ना को क्राइमब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में पांच बदमाशों से पहले ही जेल भेज चुकी है। दरबारी उर्फ ननकुन्ना सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, चोरी, गैंगस्टर और एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं। वह वह कई बार जेल जा चुका है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर दरबारी को जरहरा रोड से ही गिरफ्तार किया गया है। 25 जुलाई को किराना व्यवसायी उमेश गुप्ता के घर धावा बोला था। खटपट सुनकर उमेश उनकी पत्नी का नींद खुली। विरोध किया तो बदमाशों ने लोहे की राड और साबड़ से पीट कर अधमरा कर दिया था। हमले में उनकी बेटी का भी सिर फट...