Lucknow News: 50 लाख की लागत से हरिओम नगर में बनेगी सड़क और नाला
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: सरोजनीनगर द्वितीय (वार्ड-18) के पार्षद रामनरेश रावत ने मंगलवार को हरिओम नगर कॉलोनी में सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास किया। यहां ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की निधि से 50 लाख रुपये की लागत से करीब 500 मीटर लंबी डामर सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे हरिओम नगर कॉलोनी के साथ आसपास के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पार्षद ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। सड़क, नाली और जलनिकासी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और कॉलोनियों में बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.